<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, August 3, 2026

उर्वरक केंद्रों पर डीएम का औचक निरीक्षण, अनियमितता पर नोटिस जारी


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सोमवार को जनपद में उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की जमीनी हकीकत परखने के लिए विभिन्न उर्वरक बिक्री केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक केंद्र पर स्टॉक में अंतर मिलने और दूसरे केंद्र पर अभिलेख अद्यतन न पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सबसे पहले विकासखंड खलीलाबाद स्थित साधन सहकारी समिति मीरगंज का निरीक्षण किया। यहां पॉस मशीन के स्टॉक का भौतिक सत्यापन कराने पर नौ बोरी यूरिया का अंतर मिला, जिस पर समिति को नोटिस जारी किया गया। हालांकि अन्य अभिलेख अद्यतन पाए गए तथा फार्मर रजिस्ट्री के आधार पर किसानों को उर्वरक वितरित किया जा रहा था।

इसके बाद उन्होंने विकासखंड सेमरियावां स्थित साधन सहकारी समिति सेमरियावां का निरीक्षण किया। वहां मौजूद किसानों रहमत अली और कलीम अहमद ने बताया कि केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में निर्धारित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराई जा रही है। जांच के दौरान स्टॉक रजिस्टर अद्यतन नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए जिला कृषि अधिकारी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसान रोहित से मोबाइल पर बातचीत कर खाद की कीमत की जानकारी भी ली, जिस पर किसान ने निर्धारित मूल्य पर उर्वरक मिलने की पुष्टि की।

जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की कि वे अपनी जोत एवं आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरक खरीदें तथा खरीद की रसीद अवश्य प्राप्त करें।

निरीक्षण के दौरान जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव एवं एआर को-ऑपरेटिव आनंद कुमार मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages