<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, August 21, 2026

ड्रिप व स्प्रिंकलर सिंचाई से बढ़ेगी किसानों की आय

बस्ती। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत सेन्टर आफ एक्सीलेंस फार फ्रूटर्स, बंजरिया में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में किसानों को ड्रिप व स्प्रिंकलर सिंचाई तकनीक की उपयोगिता, संयंत्र स्थापना और आफ्टर सेल्स सर्विस की जानकारी दी गई।


बस्ती मंडल के उप निदेशक उद्यान पंकज कुमार शुक्ला ने माइक्रो इरीगेशन संयंत्र के उचित उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एसके तोमर और वैज्ञानिक आरबी सिंह ने माइक्रो इरीगेशन के माध्यम से फसल उत्पादन व किसानों की आय बढ़ाने के उपाय बताए।

कार्यक्रम में उप निदेशक सेन्टर आफ एक्सीलेंस फार फ्रूटर्स अनीष श्रीवास्तव, जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार तिवारी समेत विभागीय अधिकारी, किसान और माइक्रो इरीगेशन फर्मों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। अंत में जिला उद्यान अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया। प्रशिक्षण में वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक पंकज मिश्रा, उद्यान निरीक्षक भानु प्रताप त्रिपाठी व सहायक उद्यान निरीक्षक राजन गोंड भी उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

Pages