<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, August 21, 2026

25 दिनों में 60 शिक्षण संस्थानों के 50 हजार युवाओं से हुआ सीधा संवाद


बस्ती। युवाओं को शिक्षा, संस्कार, राष्ट्रप्रेम, सामाजिक एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति उनके दायित्वों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से भाजपा नेता एवं समाजसेवी चन्द्रमणि पाण्डेय ‘सुदामा’ के नेतृत्व में हर्रैया विधानसभा क्षेत्र में 25 दिनों तक चले युवा संवाद अभियान का शुक्रवार को भव्य समापन हुआ। अभियान के अंतिम दिन विक्रमजोत और छावनी क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें राष्ट्रहित और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।

अभियान के 25वें दिन विक्रम पब्लिक स्कूल विक्रमजोत, बालगोविंद गंगा प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बाल्मीकि इंटर कॉलेज विक्रमजोत, लतीफिया इंटर कॉलेज छावनी तथा रामक्षत्तर यादव इंटर कॉलेज महाखरपुर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार, राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता के महत्व से अवगत कराया गया।

समापन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि हिंदुस्तान एक था, एक है और एक रहेगा। देश की एकता और अखंडता को तोड़ने का कोई भी प्रयास सफल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भारत की शक्ति उसकी विविधता में एकता और सामाजिक समरसता में निहित है। युवाओं को विभाजनकारी प्रयासों से सतर्क रहते हुए राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।

उन्होंने युवाओं से प्रधानमंत्री के “एक रहोगे तो सेफ रहोगे” तथा मुख्यमंत्री के “बंटोगे तो कटोगे” के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकसित और मजबूत भारत के निर्माण में युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है।

चन्द्रमणि पाण्डेय ‘सुदामा’ ने बताया कि 25 दिनों के अभियान के दौरान स्कूलों, इंटर कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्रों और डिजिटल लाइब्रेरी में छात्र-छात्राओं से संवाद किया गया। इस दौरान कुल 60 शिक्षण संस्थानों में करीब 50 हजार विद्यार्थियों तक पहुंचकर उनसे सीधा संवाद स्थापित किया गया।

उन्होंने युवाओं से सरकार की योजनाओं और उपलब्ध अवसरों की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाने तथा अपनी प्रतिभा का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम में रामक्षत्तर यादव, रमेश यादव, अमर यादव, राम बहोर गुप्ता, जुबेर अहमद, सरफराज अहमद, विजय पाण्डेय, दिलीप तिवारी, शिवम पाण्डेय, कृष्ण चन्द्र सिंह, संतोष द्विवेदी, मुकेश पाण्डेय और राजीव पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages