गोरखपुर। शाहपुर थाना पुलिस ने पत्नी पर खौलता पानी डालकर हत्या का प्रयास करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त को पारिवारिक विवाद के दौरान आरोपी रवि शर्मा ने अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज की और उस पर खौलता हुआ पानी फेंक दिया। इस घटना में महिला के शरीर के कई हिस्से झुलस गए। पीड़िता की तहरीर पर शाहपुर थाने में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक शाहपुर जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि शर्मा निवासी पाली (सहजनवा), हाल पता बशारतपुर पानी टंकी, क्रिश्चियन मोहल्ला, थाना शाहपुर को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक संजीव कुमार यादव तथा आरक्षी आदित्य प्रताप सिंह शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments:
Post a Comment