गाजियाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय सत्यपाल मलिक की पुण्यतिथि पर बागपत स्थित उनके पैतृक गांव में श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सत्यपाल मलिक के राष्ट्रहित, किसान हित और जनसरोकारों के लिए किए गए योगदान को श्रद्धापूर्वक याद किया जाएगा।
बैठक में निर्णय लिया गया कि गाजियाबाद से 500 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी निजी गाड़ियों से बागपत पहुंचकर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लेंगे। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए ग्राम सभा अध्यक्षों की नियुक्ति, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
कांग्रेस नेताओं ने यह भी तय किया कि कांवड़ यात्रा और 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता सेवा, सहयोग और राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, रियाज सैफी, उदय सिंह पाल, सुनील सिंह, अनु मलिक, राजू शर्मा, जितेंद्र शर्मा, आफाक अहमद, राजाराम भारती, डॉली त्यागी, अश्वनी त्यागी, हरेंद्र बाबा, लक्ष्मण जाटव, राजेंद्र गुर्जर, बृजभूषण खान, इरफान अली, राजू ठाकुर, आमिर गुर्जर, विश्वराज सिंह गुर्जर, दीपक शर्मा, लोकेश चौधरी, निजाम मलिक, विनोद शर्मा, जगपाल सिंह, सुरेंद्र बघेल, हुकमा चौधरी, जयवीर सिंह, मधुसूदन भाई, तरुण शर्मा, आशुतोष गुप्ता (जिला मीडिया प्रभारी), सविता जैसवाल, सविता गौतम, सीमा, नजमीन, राबिया अंसारी, छम्मा चौधरी, रिजवान मलिक, नईमुद्दीन त्यागी, बी.एस. नेगी, राजेश गुप्ता, हाजी खुर्शीद अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment