<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, August 6, 2026

नाली विवाद में निष्पक्ष पैमाइश की मांग, झूठे आरोप लगाने वालों पर कार्रवाई की उठाई मांग


बस्ती। तहसील रुधौली क्षेत्र के ग्राम पिपरपातीखुर्द निवासी मनोज कुमार चौधरी ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग राजनीतिक ईर्ष्या और द्वेषवश उनकी सामाजिक एवं राजनीतिक छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि सागर चौधरी, शैलेश चौधरी, प्रेम सागर चौधरी, संतोष चौधरी समेत अन्य लोग प्रशासन के समक्ष मामले को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत कर रहे हैं, जबकि वास्तविक विवाद इससे अलग है।
मनोज चौधरी ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर सरकारी अभिलेखों में दर्ज नाली की भूमि की निष्पक्ष पैमाइश कराने की मांग की है। उनका आरोप है कि पूर्व में कराई गई पैमाइश में अनियमितता बरती गई थी। इसलिए किसी अन्य लेखपाल से दोबारा निष्पक्ष जांच और पैमाइश कराई जाए, ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।
उन्होंने कहा कि यदि जांच में वह स्वयं दोषी पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। वहीं, यदि आरोप लगाने वाले लोग गलत साबित होते हैं तो उनके खिलाफ भी प्रशासन द्वारा कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
मनोज चौधरी ने स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि कोई व्यक्ति उनकी सामाजिक या राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से झूठे एवं भ्रामक आरोप लगाएगा तो उसके विरुद्ध मानहानि का दावा दायर किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर विधिसम्मत निस्तारण कराने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Pages