<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, August 24, 2026

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तेज की संगठनात्मक सक्रियता


बस्ती। संगठन सृजन अभियान के तहत पिछले एक सप्ताह से बस्ती में लगातार भ्रमण और संवाद कर रहे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) सदस्य चंदन यादव से सोमवार को कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुलाकात कर जिले के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य से अवगत कराया। एनएसयूआई के पूर्व प्रभारी नोमान अहमद के साथ कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पहुंचकर संगठन की स्थिति और क्षेत्रीय राजनीतिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की।
इस दौरान एनएसयूआई अध्यक्ष प्रशांत पाठक, पूर्व उपाध्यक्ष रवि प्रताप चौधरी, अनुष्क राव ‘गौरव’, आकाश चौबे, आदर्श त्रिपाठी, पूर्व सचिव हर्ष मिश्रा, विशेष चौधरी, अवनीश कुमार, वैभव शुक्ला, अनंत श्रीवास्तव, अमरनाथ तथा कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष सुनील पांडेय समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एआईसीसी सदस्य चंदन यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव कांग्रेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में बूथ स्तर पर संगठन की समीक्षा करने और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की सक्रियता के दम पर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

Pages