<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, August 24, 2026

चारपाई के पटिए से सिर पर वार, युवक की मौत




महादेवा (बस्ती)। लालगंज थाना क्षेत्र के महसो गांव के इटिया टोला में रविवार रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के दौरान चारपाई के पटिए से सिर पर वार किए जाने से 25 वर्षीय युवक मनीष पांडेय की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।
बताया गया कि रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे शरत चंद्र पांडेय उर्फ पपलू पांडेय और श्याम पांडेय के परिवार के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। रात करीब साढ़े दस बजे खेत की सिंचाई कर घर लौटे मनीष पांडेय से भी गाली-गलौज किए जाने का आरोप है। इस पर मनीष परिजनों के साथ श्याम के घर कारण पूछने पहुंचे, जहां विवाद बढ़ गया।
आरोप है कि इसी दौरान श्याम पांडेय ने चारपाई के पटिए से मनीष के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से मनीष मौके पर गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल ओपेक चिकित्सालय कैली ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही मनीष ने दम तोड़ दिया।
मनीष पांडेय पुत्र विश्वनाथ पांडेय तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे और बस्ती में निजी नौकरी करते थे। उनके पिता ईंट-भट्ठे पर मुंशी का काम करते हैं। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना पर लालगंज, मुंडेरवा, रुधौली, पुरानी बस्ती और महिला थाने की पुलिस के साथ क्षेत्राधिकारी लाइन कुलदीप सिंह यादव मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। लालगंज थाना प्रभारी विनय पाठक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में नामजद छह आरोपियों में तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि तीन अन्य की तलाश की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Pages