<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, August 2, 2026

कांवड़ यात्रा व चेहल्लुम को लेकर हर्रैया थाने में पीस कमेटी की बैठक, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील

बस्ती। आगामी कांवड़ यात्रा एवं चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना हर्रैया परिसर में रविवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में संपन्न हुई।

बैठक में क्षेत्र के धार्मिक गुरुओं एवं संभ्रांत नागरिकों ने भाग लिया। प्रभारी निरीक्षक ने सभी से दोनों पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाने की अपील करते हुए प्रशासन का सहयोग करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कांवड़ यात्रा एवं चेहल्लुम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से दोनों पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराए जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Pages