गोरखपुर। गगहा थाना पुलिस ने चैन छीनैती की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दोपहिया वाहन तथा छीने गए सोने के चैन को बेचने के बाद प्राप्त 10 हजार नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई 2026 को एक महिला सुबह टहलने निकली थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चैन छीन ली और फरार हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाना गगहा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए सतेन्द्र पुत्र राजू प्रसाद, निवासी ग्राम कोहड़ा बुजुर्ग, थाना गोला, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ और बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी भी की है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक और चैन बेचने के बाद प्राप्त 10,000 बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रविन्द्र प्रताप यादव, उपनिरीक्षक राजन शाह, कांस्टेबल आलोक सिंह, एकांश सिंह एवं मनोज यादव शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment