<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, August 2, 2026

मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपदभर में 'बहू-बेटी सम्मेलन' आयोजित, महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक


गोरखपुर। मिशन शक्ति फेज-5.0 (फेज-2) के विशेष अभियान के तहत रविवार को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में "बहू-बेटी सम्मेलन" का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अपराध एवं मिशन शक्ति के नोडल अधिकारी के पर्यवेक्षण में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, सशक्तिकरण और विश्वास का वातावरण मजबूत करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थानों पर चौपाल लगाकर महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं को शासन की महिला एवं बाल कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही महिला एवं बच्चों से संबंधित कानूनों, महिला उत्पीड़न एवं हिंसा से जुड़े मामलों में उपलब्ध कानूनी सहायता तथा शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी प्रदान की गई।
पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों ने उपस्थित महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम में सूचना संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर उन्हें सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाना है।

No comments:

Post a Comment

Pages