<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, August 2, 2026

लोजपा (रामविलास) ने शरद चंद्र अग्रहरी पर जताया भरोसा, पूर्वी उत्तर प्रदेश की सौंपी कमान


गोरखपुर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के व्यावसायिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने शनिवार को गोरखपुर के एक स्थानीय होटल में आयोजित समारोह में वरिष्ठ व्यापारी नेता शरद चंद्र अग्रहरी को व्यावसायिक प्रकोष्ठ का पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया। यह नियुक्ति केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की संस्तुति पर की गई। समारोह में अशोक कुमार वर्मा ने उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर और माल्यार्पण कर नई जिम्मेदारी सौंपी।

शरद चंद्र अग्रहरी गोरखपुर सर्राफा मंडल के पूर्व अध्यक्ष तथा अग्रहरी समाज, गोरखपुर के संरक्षक हैं। उन्होंने नियुक्ति पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूर्वी उत्तर प्रदेश के व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे और जल्द ही सभी जिलों का दौरा कर मजबूत संगठन का गठन करेंगे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि प्रदेश का व्यापारी वर्ग कई व्यावहारिक समस्याओं का सामना कर रहा है। शरद चंद्र अग्रहरी के नेतृत्व में संगठन व्यापारियों के मान-सम्मान और अधिकारों की लड़ाई को और मजबूती देगा।

कार्यक्रम में व्यापारियों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। बताया गया कि पार्टी नेतृत्व ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 317 के तहत देशभर में समान जांच व्यवस्था लागू करने तथा वैध जीएसटी बिल और पहचान पत्र रखने वाले व्यापारियों को अनावश्यक पुलिस उत्पीड़न से बचाने की मांग उठाई है। साथ ही "एक देश, एक सोने का भाव" नीति का भी समर्थन किया गया।

समारोह में दीपक कुमार, विमल कुमार, अरविंद अग्रहरी, जितेंद्र अग्रहरी, रितेश अग्रहरी, जय कुमार, ज्ञानेंद्र तिवारी, धर्मवीर वर्मा, महेंद्र यादव, सोनू यादव एवं अभय पासवान सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages