<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, August 20, 2026

ओपीएस बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

बस्ती। पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली की मांग को लेकर गुरुवार को उ.प्र. पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। संघ जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य के नेतृत्व में आयोजित यात्रा में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी और राज्य कर्मचारी शामिल हुए।

विकास भवन परिसर में एकत्र कर्मचारियों की तिरंगा यात्रा को विकास भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राम अधार पाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कर्मचारी हाथों में तिरंगा और सिर पर ओपीएस बहाली की टोपी पहनकर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा होते हुए शास्त्री चौक पहुंचे।
जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य ने कहा कि ओपीएस बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों में खासा उत्साह है। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए पुरानी पेंशन योजना तत्काल बहाल करने की मांग की। विकास भवन कर्मचारी संघ अध्यक्ष राम अधार पाल ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से ओपीएस बहाली के लिए आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार की चुप्पी चिंताजनक है।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष मस्तराम वर्मा, मंत्री तौलू प्रसाद, सफाई कर्मचारी संघ के मंत्री मनसाराम, संगठन मंत्री अमित चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार चौहान व लेखा संप्रेक्षक भरत कुमार ने भी ओपीएस बहाली की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों को सम्मानजनक जीवन-यापन का आधार प्रदान करती है।
यात्रा में दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के अशोक सिंह, कलेक्ट्रेट संघ मंत्री आशीष कुमार, विकास भवन संघ मंत्री ओम प्रकाश, जलालुद्दीन कुरैशी, सुजीत बाबू, सफाई कर्मचारी संघ के मंडलीय मंत्री रुद्रनरायन उर्फ रूदल, राजेश कुमार, विजय भारत, लालजी निषाद, अशोक कुमार दूबे, दिनेश श्रीवास्तव, सोमईराम आजाद, राम सहाय यादव, बजरंगी, महीबुल्ला, रामपाल भारती, महेंद्र कुमार, हरीराम, हनुमान प्रसाद, जैश्री, श्रीचंद, मो. कलीम, संजय कुमार यादव, बलराम कन्नौजिया, संतोष कुमार शर्मा, सूर्य प्रकाश पांडेय, धीरेंद्र कुमार गुप्ता, मायाराम चौधरी, रामललित, दिलीप चौधरी, बब्लू, दीनानाथ, राकेश कुमार वर्मा, हरिश्चंद्र, जगदीश सैनी, शेषराम वर्मा, शैलेंद्र कुमार, रामरतन चौधरी, रामकिशुन, संजय सिंह, अनिल निषाद, राम प्रकाश चौधरी व प्रदीप कुमार सहित संघ के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages