<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, August 31, 2026

जनपद स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में रवि और अंश ने मारी बाजी, हॉकी में आयोजक विद्यालय विजेता


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को श्री शिव मोहर नाथ पांडेय जनता इंटर कॉलेज, नगर बाजार में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य राजित राम वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे खिलाड़ियों ने शतरंज की बिसात पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

सीनियर बालक वर्ग में झिनकू लाल त्रिवेणी राम चौधरी इंटर कॉलेज, कलवारी के रवि अग्रहरि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि करन कुमार उपविजेता रहे। जूनियर बालक वर्ग में अंश अग्रहरि विजेता बने। बाबू अनमोल ने द्वितीय तथा हिमांशु ठाकुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। सब-जूनियर बालक वर्ग में श्री कृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज, बस्ती के तनिष्क प्रथम और आयोजक विद्यालय के हिमांशु उपविजेता रहे। सीनियर बालिका वर्ग में प्रतिमा ने प्रथम तथा काजल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में कोमल प्रथम और चांदनी द्वितीय रहीं।

प्रतियोगिता का संचालन शारीरिक शिक्षा शिक्षकों माता प्रसाद त्रिपाठी, अजय कुमार वर्मा, कुंवर विकास सिंह, अरुण कुमार, धनंजय दुबे और सुभाष यादव ने किया। विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

हॉकी में आयोजक विद्यालय को वॉकओवर

श्री हंसराज लाल इंटर कॉलेज, गणेशपुर में आयोजित जनपद स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में अन्य टीमों के उपस्थित न होने पर आयोजक विद्यालय की टीम को वॉकओवर देकर विजेता घोषित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. देवेंद्रनाथ मिश्र ने खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए। आयोजन में शारीरिक शिक्षा शिक्षक सुशील चौधरी, विवेक श्रीवास्तव, रमेश चंद्र गुप्ता सहित शिक्षकों का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Pages