<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, August 30, 2026

राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद पहली बार बस्ती आएंगे हरीश द्विवेदी, स्वागत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने के बाद पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी का सोमवार को पहली बार जनपद आगमन होगा। उनके प्रथम आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा के नेता सचिन सिंह की अगुवाई में उनके भव्य स्वागत की तैयारियां की गई हैं। युवा कार्यकर्ता जगह-जगह उनका जोरदार अभिनंदन करेंगे।
सचिन सिंह ने कहा कि हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उनके प्रथम आगमन को लेकर सभी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व मिलना बस्ती के लिए भी गौरव की बात है।
उन्होंने कहा कि सांसद रहते हुए हरीश द्विवेदी ने क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं और संगठन के हितों को मजबूती से उठाया। संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए उन्होंने अपनी सरल कार्यशैली, सहज व्यवहार और कार्यकर्ताओं से आत्मीय जुड़ाव की अलग पहचान बनाई है।
सचिन सिंह ने बताया कि हरीश द्विवेदी के स्वागत में युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रहेगी। स्वागत कार्यक्रम को भव्य, ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जिलेभर में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उनके आगमन को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है।

No comments:

Post a Comment

Pages