<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, August 3, 2026

जिला अस्पताल में बच्ची से दुष्कर्म मामले पर परशुराम सेना का आक्रोश, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन


गोरखपुर। गोरखपुर जिला अस्पताल में भर्ती 10 वर्षीय बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म एवं हत्या की चर्चित घटना को लेकर परशुराम सेना (अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा) ने प्रदेश सरकार के प्रति गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। संगठन के प्रदेश महामंत्री प्रशांत पाण्डेय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में शामिल जिला अस्पताल में इस तरह की जघन्य घटना होना कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। संगठन ने कहा कि अस्पताल में उपचार के लिए पहुंची मासूम बच्ची के साथ हुई घटना ने पूरे समाज को झकझोर दिया है और लोगों में भारी रोष व्याप्त है।
परशुराम सेना ने मांग की है कि आरोपी सिपाही अभिषेक यादव को कठोरतम सजा दिलाने के लिए मुकदमे की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को पर्याप्त आर्थिक सहायता, सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित किया जाए। संगठन ने अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा कर सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा कर्मियों की जवाबदेही और नियमित निरीक्षण की व्यवस्था लागू करने की भी मांग की है।
प्रदेश महामंत्री प्रशांत पाण्डेय ने कहा कि मासूम बच्ची के साथ हुई इस अमानवीय घटना के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि दोषियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन प्रदेशव्यापी आंदोलन करने को बाध्य होगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान परशुराम सेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages