<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, August 9, 2026

रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन की नई टीम ने संभाली कमान

- डॉ. दिलीप गुप्ता अध्यक्ष, आशीष श्रीवास्तव सचिव और विवेक वर्मा बने कोषाध्यक्ष



बस्ती। रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन के सत्र 2026-27 का इंस्टालेशन सेरेमनी समारोह रविवार को गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में डॉ. दिलीप गुप्ता ने अध्यक्ष, आशीष श्रीवास्तव ने सचिव तथा विवेक वर्मा ने कोषाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। विगत सत्र के अध्यक्ष एवं सचिव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को रोटरी कॉलर पहनाकर विधिवत पदभार ग्रहण कराया।
समारोह के मुख्य अतिथि रोटेरियन मनकेश्वर पांडेय, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी, रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3120 ने कहा कि रोटरी केवल सेवा का संगठन नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का वैश्विक मंच है। उन्होंने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए सेवा परियोजनाओं को समाज की वास्तविक जरूरतों से जोड़ने और सेवा भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. दिलीप गुप्ता ने कहा कि पिछले सत्र में किए गए सेवा कार्यों को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में नए कार्य किए जाएंगे। सचिव आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि क्लब की गतिविधियों को व्यापक बनाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का प्रयास होगा। कोषाध्यक्ष विवेक वर्मा ने वित्तीय पारदर्शिता के साथ सेवा परियोजनाओं के प्रभावी संचालन की प्रतिबद्धता जताई।
असिस्टेंट गवर्नर डॉ. एलके पांडेय ने कहा कि रोटरी क्लब फेलोशिप, कम्युनिटी सर्विस और वोकेशनल सर्विस के माध्यम से निरंतर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य करता रहा है। सत्र 2024-25 के अध्यक्ष आनंद गोयल एवं सचिव विवेक अग्रवाल ने क्लब की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए नई टीम को शुभकामनाएं दीं।
समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। उल्लेखनीय योगदान के लिए रोटेरियन हरबंस सिंह सचदेवा, सतीश सिंघल और प्रमोद गाड़िया को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। अतिथियों एवं विशिष्ट जनों को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। परिवहन विभाग की सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कल्पना श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर रोट्रेक्ट क्लब बस्ती के सत्र 2026-27 की नई टीम की भी घोषणा की गई। रोशनी गुप्ता, संध्या खुजुर, श्रेया गुप्ता, शालिनी पांडेय एवं आकृति मिश्रा ने विभिन्न दायित्व ग्रहण किए। रोटरी क्लब गोरखपुर से सतीश राय, प्रवीण आर्य एवं आशुतोष अग्रवाल ने सहभागिता की। विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी समारोह में हिस्सा लिया।
पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए धनंजय श्रीवास्तव, अभिषेक गौतम, हेमंत पांडेय, रियाज, वशिष्ठ पांडेय, उदय प्रताप, संतोष श्रीवास्तव, धर्मेंद्र पांडेय, रत्नाकर पांडेय, टीपू, अवधेश सोनकर, अशोक श्रीवास्तव, साबिर, अनिल पांडेय, कलाम, आनंद, अमित कुमार, पुनीत ओझा, रमेश मिश्रा, प्रकाश श्रीवास्तव, संदीप गोयल और रिजवान सहित पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन रो. मयंक श्रीवास्तव ने किया। समारोह में डॉ. निधि गुप्ता, डॉ. केके सिंह, डॉ. अश्विनी सिंह, महेंद्र सिंह, अरुण भानीरामका, राजन गुप्ता, राम विनय पांडेय, डॉ. एसके त्रिपाठी, पुनीत पांडेय, मनोज अग्रवाल, सौरभ पांडेय, गौरव तुलस्यान, पंकज त्रिपाठी, मयंक श्रीवास्तव सहित रोटरी क्लब के सदस्य, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अंत में अध्यक्ष डॉ. दिलीप गुप्ता ने सभी अतिथियों, रोटरी एवं रोट्रेक्ट सदस्यों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सत्र 2026-27 में क्लब सेवा कार्यों को नई गति और दिशा देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगा।

No comments:

Post a Comment

Pages