<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, August 8, 2026

संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचा रही भाजपा की वंदन यात्रा


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी की ओर से संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में महादेवा विधानसभा क्षेत्र में चल रही कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान शनिवार को भी जारी रहा। बनकटी मंडल के बरोहिया कला गांव में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामायण रघुनाथ सिंह ने कहा कि संत रविदास ने समाज को समानता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और आपसी प्रेम एवं सौहार्द बनाए रखने की प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने कहा कि कलश वंदन यात्रा का उद्देश्य संत रविदास के विचारों और संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। भाजपा उनके आदर्शों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
अभियान के जिला संयोजक एवं भाजपा जिला महामंत्री तथा साऊंघाट के ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार ने बताया कि शनिवार को वंदन यात्रा बनकटी मंडल के सिसई बाबू, दुबौली कला, खरवनिया, देईसाड़, मकदूमपुर और मथौली सहित विभिन्न गांवों में पहुंची। ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया और संत रविदास के विचारों को आत्मसात करते हुए सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया।
अभिषेक कुमार ने कहा कि संत रविदास की शिक्षाएं आज भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं। उनका जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति के सम्मान और उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि अभियान को विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।
कार्यक्रम में बनकटी मंडल अध्यक्ष अंकित पाण्डेय ‘पवन’, जगदम्बा शुक्ल, रविचंद पाण्डेय, चंद्रशेखर मुन्ना, सतीश सोनकर, अखिलेश कुमार शुक्ल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages