वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संत कबीर नगर। उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में कृषि यंत्रीकरण, प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू, सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन एवं अन्य योजनाओं के अंतर्गत कृषि यंत्रों एवं कृषि रक्षा उपकरणों के लिए किसानों द्वारा विभागीय पोर्टल पर बुकिंग की गई है।
उन्होंने बताया कि बुकिंग करने वाले किसानों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाना है। कृषि निदेशक (अभियंत्रण अनुभाग), उत्तर प्रदेश कृषि भवन, लखनऊ के निर्देशों तथा जिलाधिकारी के आदेशानुसार 21 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित डीएलसी द्वारा ई-लॉटरी निकाली जाएगी।
उप कृषि निदेशक ने जनपद के कृषि यंत्रों एवं कृषि रक्षा उपकरणों के लिए बुकिंग करने वाले सभी किसान भाइयों से अनुरोध किया है कि वे 21 अगस्त को प्रातः 9:45 बजे कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचकर अपना स्थान ग्रहण करें। ई-लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से पात्र किसानों का चयन किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment