<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, July 3, 2026

UPTET परीक्षा के मद्देनजर जिले में सघन वाहन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों के पालन का दिया गया संदेश


बस्ती। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात कुलदीप यादव के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक यातायात कुलदीप त्रिपाठी के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न चौराहों और तिराहों पर अभियान संचालित किया गया।
इस दौरान बिना नंबर प्लेट के वाहन, नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने तथा बिना ड्राइविंग लाइसेंस के ई-रिक्शा संचालित करने वालों के विरुद्ध सघन जांच की गई। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित वाहन संचालन एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages