बस्ती। थाना मुण्डेरवा में तैनात मुख्य आरक्षी (मुंशी) राजेन्द्र यादव की सड़क दुर्घटना में हुई असामयिक मृत्यु के बाद पुलिस लाइन बस्ती में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और जवानों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक सलामी दी।
क्षेत्राधिकारी रुधौली, क्षेत्राधिकारी लाइन सहित अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुलिस लाइन में उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अधिकारियों ने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देते हुए उन्हें ढाढ़स बंधाया और आश्वासन दिया कि पुलिस विभाग हर परिस्थिति में उनके परिवार के साथ खड़ा रहेगा तथा हर संभव सहायता और सहयोग प्रदान करेगा।
शोक सभा में पुलिस विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment