<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, July 31, 2026

रेलवे बोर्ड में अपर सदस्य बने नीलमणि, पूर्वोत्तर रेलवे ने किया सम्मानित

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने शुक्रवार को महाप्रबंधक सभा कक्ष ‘चैतन्य’ में आयोजित समारोह में पूर्वोत्तर रेलवे के निवर्तमान प्रमुख मुख्य इंजीनियर नीलमणि के रेलवे बोर्ड में अपर सदस्य (नियोजन) पद पर स्थानांतरण के अवसर पर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल सहित सभी प्रमुख विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने कहा कि रेलवे में संरक्षा सुनिश्चित करने में इंजीनियरिंग विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि प्रमुख मुख्य इंजीनियर के रूप में नीलमणि ने अपने दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन किया। उनके व्यवहार में सौम्यता और गंभीरता का संतुलन तथा विश्लेषणात्मक क्षमता सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने नव नियुक्त प्रमुख मुख्य इंजीनियर तुषार कान्त पाण्डेय को भी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल ने नीलमणि को सौम्य एवं कर्मठ अधिकारी बताते हुए कहा कि उन्होंने शांत एवं सकारात्मक कार्यशैली से सभी कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा कराया। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अपने संबोधन में नीलमणि ने पूर्वोत्तर रेलवे में मुख्य सतर्कता अधिकारी, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक तथा प्रमुख मुख्य इंजीनियर के रूप में लगभग तीन वर्ष के कार्यकाल के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के समन्वय और सहयोग से विभिन्न परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ पूरा किया जा सका। उन्होंने महाप्रबंधक के मार्गदर्शन तथा सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

समारोह में प्रमुख विभागाध्यक्षों ने भी नीलमणि के साथ कार्य करने के अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का संचालन मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने किया।

No comments:

Post a Comment

Pages