<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, July 31, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों का सम्मान, सेवा प्रमाण-पत्र वितरित

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय में शुक्रवार को आयोजित विभिन्न समारोहों में सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं रेल कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी मनोज कुमार ने अपने कक्ष में सेवानिवृत्त मुख्य सामग्री प्रबंधक समीरन भट्टाचार्या तथा निजी सचिव-प्रथम महेंद्र सिंह को समापक राशि का प्रपत्र एवं सेवा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने दोनों अधिकारियों के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इसी क्रम में मुख्य कार्मिक अधिकारी (प्रशासन) मनोज कुमार ने कार्मिक विभाग के सभा कक्ष में आयोजित समारोह में सेवानिवृत्त हो रहे 17 अराजपत्रित रेल कर्मचारियों को समापक राशि का प्रपत्र एवं सेवा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य तथा स्वस्थ एवं सुखद जीवन की शुभकामनाएं दीं। समारोह में कार्मिक एवं लेखा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन भी उपस्थित रहे।

वहीं लेखा विभाग में आयोजित एक अन्य समारोह में प्रधान वित्त सलाहकार श्रीमती बंदना शर्मा ने सेवानिवृत्त सहायक वित्त सलाहकार (स्थापना-अराजपत्रित) मोहम्मद रफीक सहित तीन अराजपत्रित रेल कर्मचारियों को समापक राशि का प्रपत्र एवं सेवा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सुखद, स्वस्थ एवं सम्मानपूर्ण जीवन की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Pages