<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, July 2, 2026

जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश


संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना ने गुरुवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्राप्त प्रार्थना पत्रों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को शिकायतों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता और प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण करते हुए निर्धारित समयावधि में उसका समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर पुलिस के प्रति जनता के विश्वास को और अधिक मजबूत बनाना है। जनपद पुलिस बेहतर पुलिसिंग एवं आमजन की समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages