<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, July 2, 2026

डॉक्टर्स डे पर रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर ने 5 वरिष्ठ चिकित्सकों और दो सीए को किया सम्मानित


बस्ती। डॉक्टर्स डे के अवसर पर रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर की ओर से शहर के पांच वरिष्ठ चिकित्सकों और दो युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
क्लब अध्यक्ष डॉ. वी.के. वर्मा ने क्लब पदाधिकारियों के साथ चिकित्सकों को सम्मानित करते हुए कहा कि अच्छे चिकित्सक धरती के देवता के समान होते हैं, जो अपनी योग्यता और सेवा भाव से पीड़ित लोगों को नया जीवन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर ने जिला अस्पताल बस्ती की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रणय स्मृति पटेल, ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. अनीस, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. के.के. तिवारी, डॉ. आर.एन. चौधरी एवं डॉ. उषा सिंह को सम्मानित किया। साथ ही युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए विराज गाडिया और सीए सुरभि बंसल को भी सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सचिव रोटेरियन सुमिर गोयल, डॉ. एस.एन. चौधरी, डॉ. आलोक रंजन, आर.डी. चौधरी, किशन कुमार गोयल, प्रतिभा गोयल, राजेश्वरी, महंत राम वर्मा, विकास सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages