<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, July 2, 2026

बीसीडीए ग्रामीण क्षेत्र के जिलाध्यक्ष बने मनोज कुमार सिंह


बस्ती। बस्ती केमिस्ट्स एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (बीसीडीए) की बैठक अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शिविर कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन को ग्रामीण क्षेत्रों में और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से बी.एम. मेडिकल स्टोर के प्रोपराइटर एवं बीसीडीए के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को ग्रामीण क्षेत्र का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

बैठक में बीसीडीए पदाधिकारियों ने कहा कि मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित समस्याओं का प्रभावी निराकरण होगा तथा दवा व्यवसाय से जुड़े लोगों को सशक्त एवं समुचित नेतृत्व प्राप्त होगा।

मनोज कुमार सिंह को बीसीडीए ग्रामीण क्षेत्र का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर राना दिनेश प्रताप सिंह, विशाल मल्होत्रा, अशोक कुमार केशरवानी, राम गोपाल कसौधन, इन्द्रमणि पाण्डेय, शीतला पटेल, पवन मल्होत्रा, आशुतोष कुमार राय, शिवमूरत मिश्रा, राकेश पाण्डेय और जमशेद आलम सहित अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages