<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, July 2, 2026

कोड़रा गांव में श्रमदान से ‘वीबी जी राम जी’ योजना की शुरुआत, श्रमिकों को मिलेगा 125 दिन रोजगार


बस्ती। साऊंघाट ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार ने गुरुवार को कोड़रा गांव में श्रमदान कर ‘वीबी जी राम जी’ योजना की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों के साथ कार्य करते हुए कहा कि जॉब कार्ड धारकों को मनरेगा की तुलना में अब अधिक दिनों तक रोजगार का अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि नई योजना के तहत ग्रामीण मजदूरों को अब साल में 100 दिनों के बजाय 125 दिनों के रोजगार की गारंटी मिलेगी। साथ ही न्यूनतम मजदूरी बढ़ाकर 300 रुपये प्रतिदिन कर दी गई है। पंचायतें स्वयं तय करेंगी कि गांव में तालाब, स्कूल, सड़क और नाली जैसे कौन-कौन से विकास कार्य कराए जाने हैं।
अभिषेक कुमार ने कहा कि कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और धांधली रोकने के लिए ऑनलाइन प्रणाली, जीपीएस और मोबाइल ट्रैकिंग का उपयोग किया जाएगा। इससे श्रमिकों को समय पर रोजगार और योजनाओं का अधिक लाभ मिल सकेगा।
इस अवसर पर सचिव अशोक कुमार, तत्कालीन ग्राम प्रधान शशिकला तथा श्रमिक रामभेज, रितिक चौधरी, मुन्नू, कल्पा, शकुंतला, अमरजीत, रामशब्द, कन्हैयालाल, आशा देवी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages