<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, July 2, 2026

एनपीएस/एनएसडीएल पोर्टल की त्रुटियां सुधारने के लिए 6 जुलाई को लगेगा विशेष शिविर

गोरखपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने जनपद के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों की एनपीएस/एनएसडीएल पोर्टल से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए 6 जुलाई को विशेष सुधार शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह शिविर प्रातः 11 बजे से डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन, गोरखपुर में लगाया जाएगा।

परिषद के अनुसार विभिन्न विभागों के निरीक्षण के दौरान यह सामने आया कि लगभग 90 प्रतिशत विभागों में कार्यरत एनपीएस कर्मचारियों के पोर्टल पर जन्मतिथि, नाम, नामांकन और अन्य जानकारियों से संबंधित कई त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियां दर्ज हैं। इन गलतियों के कारण सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों को अपने एनपीएस भुगतान के लिए विभाग और कोषागार के महीनों चक्कर लगाने पड़ते हैं, जिससे उन्हें मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण के दौरान करीब 300 कर्मचारियों के एनएसडीएल पोर्टल पर विभिन्न प्रकार की गलत प्रविष्टियां पाई गईं। कर्मचारियों की मांग पर परिषद ने विशेषज्ञों से विचार-विमर्श के बाद विशेष सुधार शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया।
परिषद ने कर्मचारियों से अपील की है कि जिनकी एनपीएस/एनएसडीएल पोर्टल पर किसी भी प्रकार की त्रुटि दर्ज है, वे आधार कार्ड, पैन कार्ड, प्राण (PRAN) कार्ड/पासबुक तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर अपनी प्रविष्टियों का संशोधन कराएं।
परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है और किसी भी कर्मचारी को एनपीएस संबंधी समस्या होने पर हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। वहीं, महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान कर उन्हें अनावश्यक परेशानियों से बचाना परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकता है और यह शिविर कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।
इस अवसर पर परिषद के कई पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages