गोरखपुर। जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बेलीपार पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का ऑटो रिक्शा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना बेलीपार पर दर्ज मुकदमा संख्या 148/2026, धारा 303(2) एवं 317(2) बीएनएस से संबंधित मामले में म0उ0नि0 संगीता ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए इश्तियाक पुत्र अब्दुल समद उर्फ झीनक निवासी सराय मंडी, थाना गोला, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी का ऑटो रिक्शा बरामद किया गया है।
बताया गया कि वादी ने थाना बेलीपार में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों द्वारा उसका ऑटो रिक्शा चोरी कर लिया गया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी कर दी गई है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों में चोरी एवं अन्य अपराधों से जुड़े कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
गिरफ्तारी टीम में म0उ0नि0 संगीता, कांस्टेबल अजीत यादव एवं रिजर्व कांस्टेबल आकाश भारती शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment