<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, July 2, 2026

युवा समाजसेविका गीतांशिका को राष्ट्रीय सर्व जनकल्याण संकल्प पार्टी ने किया सम्मानित


गोरखपुर। राष्ट्रीय सर्व जनकल्याण संकल्प पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय ने युवा समाजसेविका गीतांशिका को उनके सामाजिक कार्यों के लिए शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। यह सम्मान 'न्याय संगत खबर' के विमोचन समारोह के दौरान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर कुलदीप पाण्डेय ने कहा कि आज के बच्चों में असीम प्रतिभा होती है, उन्हें केवल सही दिशा-निर्देशन की आवश्यकता है। अपनी प्रतिभा और कौशल के बल पर बच्चे समाज को नई दिशा दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि गीतांशिका जैसी बेटियां राष्ट्र की धरोहर हैं और उन्हें राष्ट्र निर्माण में बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि युवा समाजसेविका गीतांशिका द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्य निश्चित रूप से समाज के सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। गीता वाटिका के समीप रहने वाली गीतांशिका ने अल्प समय में ही अपने सामाजिक कार्यों से समाज में एक अलग पहचान बनाई है।
कार्यक्रम में जनार्दन मिश्रा, दिशा टिबरेवाल, कामाक्षी मणि शुक्ला, शिवानंद श्रीवास्तव, नीरज मिश्रा, चिन्मयानंद मल्ल, मो. अब्दुल्लाह, आकिब अंसारी, एहसान तथा डॉ. सौरभ पाण्डेय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने गीतांशिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages