<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, July 2, 2026

मंडलायुक्त व डीआईजी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, नकलविहीन परीक्षा के दिए निर्देश


गोरखपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं नकलविहीन आयोजन को लेकर मंडलायुक्त अनिल ढींगरा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) एस. चन्नप्पा ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
दोनों अधिकारियों ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज समेत शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जनपद में कुल 32 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा के दौरान उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों को परीक्षा को शुचितापूर्ण, सकुशल, नकलविहीन एवं निर्विवाद रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान डीआईजी एस. चन्नप्पा ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल को विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने तथा अभ्यर्थियों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages