<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, July 2, 2026

नवनियुक्त भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का गोरखपुर में भव्य स्वागत, नौसढ़ से पैडलेगंज तक हुआ अभिनंदन


गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के प्रथम आगमन पर बुधवार को गोरखपुर महानगर में उनका भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत-अभिनंदन किया गया। महानगर की सीमा में प्रवेश करते ही नौसढ़ चौराहे पर भाजपा महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, गाजे-बाजे, शंखध्वनि, पुष्पवर्षा और फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, पार्षद एवं मंडल अध्यक्ष महानगर की सीमा पर एकत्रित हुए। नौसढ़ चौराहे से लेकर ट्रांसपोर्ट नगर चौक और पैडलेगंज चौक सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम में विधायक विपिन सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विशवजिताशू सिंह ‘आशू’, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल श्रीवास्तव सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे मार्ग पर स्वागत के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। पार्टी नेताओं ने नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages