प्रयागराज। भारतीय अपना समाज पार्टी एवं पूर्वांचल भागीदारी संकल्प मोर्चा के घटक दल राष्ट्रीय पूर्वांचल एकता पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को जनहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रयागराज में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में कार्यकर्ता सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि भारतीय अपना समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्वांचल भागीदारी संकल्प मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक राजन सिंह सूर्यवंशी ने कहा कि जनता से जुड़े मूलभूत मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने किसानों को निःशुल्क खाद-बीज, आधार कार्ड के आधार पर गरीबों को मुफ्त उपचार, 12वीं तक निःशुल्क शिक्षा, शिक्षित बेरोजगारों को भत्ता, पूर्वांचल राज्य के गठन, गोरखपुर स्टेडियम का नाम 1857 के महान क्रांतिकारी महाराजा उदित नारायण सिंह के नाम पर रखने तथा सवर्ण आयोग के गठन की मांग प्रमुखता से उठाई। उन्होंने "वन नेशन, वन कास्ट, वन कॉन्स्टिट्यूशन" लागू करने की भी वकालत की।
राजन सिंह सूर्यवंशी ने मिशन-2027 का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर जनजागरण अभियान चलाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी।
कार्यक्रम को राष्ट्रीय पूर्वांचल एकता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुनाथ उपाध्याय, प्रदेश महासचिव संजय पांडेय, पुरनचंद मिश्रा, पंकज पांडेय, आलोक राय, शिवम मिश्रा सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर संघर्ष तेज करने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में राम बहादुर पांडेय, सप्तमी राय, महेंद्र साहनी, अमन साहनी, विनय साहनी, प्रेमचंद राय, गौरव शुक्ला, कैशलेस पटेल, आशीष तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, नरेंद्र शुक्ला, नीतीश पांडेय, राम लल्लू पांडेय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment