<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, July 31, 2026

माटीकला बोर्ड की कार्यशाला में कुम्हारों को स्वरोजगार की दी जानकारी

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड, संत कबीर नगर द्वारा विकास खंड खलीलाबाद स्थित पुरानी तहसील परिसर में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जनपद की विभिन्न तहसीलों एवं विकास खंडों से आए कुम्हारों और परंपरागत कारीगरों को स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों ने प्रतिभागियों को माटीकला उद्योग से संबंधित तकनीकी जानकारी, बैंक ऋण की प्रक्रिया तथा सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही कुम्हारी उद्योग में रुचि रखने वाले लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान का आश्वासन भी दिया गया।

कार्यक्रम का आयोजन जिला ग्रामोद्योग अधिकारी नीरज कुमार सिंह के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, रामनिवास इंटर कॉलेज के प्रवक्ता हीरालाल, सभासद रितेश वर्मा, प्रदीप त्रिपाठी, कार्यालय कर्मचारी राजेश कुमार, अनुदेशक (चर्म) एन.के. पांडेय, कंप्यूटर ऑपरेटर श्रीमती रेखा देवी सहित लगभग 140 लाभार्थी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages