गोरखपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शुचिता के साथ सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर पुलिस प्रबंधन, सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने परीक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों एवं अन्य कर्मचारियों को पूरी सतर्कता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

No comments:
Post a Comment