<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, July 29, 2026

राजा दक्ष प्रजापति की जयंती पर सपा ने किया नमन, विचारों को बताया प्रेरणास्रोत

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। समाजवादी पार्टी कार्यालय में बुधवार को महान राजा दक्ष प्रजापति की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित संगोष्ठी आयोजित की।

मुख्य अतिथि राममिलन प्रजापति ने कहा कि हिंदू पौराणिक मान्यताओं के अनुसार महाराजा दक्ष प्रजापति भगवान ब्रह्मा के मानस पुत्र थे। उन्होंने समाज के गरीबों, आदिवासियों, नौजवानों तथा वंचित वर्गों के हितों के लिए सदैव संघर्ष किया और उनके कल्याण के लिए कार्य किए।

पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय तथा विधायक कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ ने कहा कि देश और प्रदेश को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जैसे नेतृत्व की आवश्यकता है, जो महाराजा दक्ष प्रजापति के बताए मार्ग पर चलते हुए गरीबों, किसानों, नौजवानों, व्यापारियों, अल्पसंख्यकों और समाज के कमजोर वर्गों की आवाज सड़कों से लेकर सदन तक उठाते हैं।

संगोष्ठी में दयाशंकर मिश्र, रामनाथ प्रजापति, मो. श्वाले, समीर चौधरी एवं मो. सलीम ने कहा कि राजा दक्ष प्रजापति का जीवन कर्तव्यनिष्ठा, सामाजिक समरसता और लोककल्याण का संदेश देता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला उपाध्यक्ष जावेद पिण्डारी ने कहा कि संत और महापुरुष किसी एक जाति, धर्म या वर्ग तक सीमित नहीं होते, बल्कि उनका जीवन संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत होता है। उनके आदर्श प्रेम, सेवा, समानता, सद्भाव और मानवता का संदेश देकर सनातन संस्कृति को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर धीरसेन निषाद, जमील अहमद, तूफानी यादव, गुलाब चन्द्र सोनकर, अरविन्द सोनकर, गुलाम गौस खान, युनूस आलम, अकबर अली, रामप्रकाश सुमन, मधुबन यादव, चन्द्रभान यादव, नित्यराम चौधरी, रोहिताश्व सिंह नीलू, वीरेन्द्र यादव, आनन्द चौधरी, राजेन्द्र चौरसिया, रामशंकर निराला, अशोक कुमार यादव, धर्मराज यादव, रणजीत यादव, रजवन्त यादव, मुरलीधर पाण्डेय, मो. रईस, राजू गौड़ सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages