<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, July 1, 2026

चोरी की दोपहिया वाहन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। शाहपुर थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक दोपहिया वाहन बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष शाहपुर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक ओमप्रकाश एवं पुलिस टीम ने थाना शाहपुर पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 303/2026, धारा 303(2) एवं 317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त गौरव भाटी पुत्र प्रभु दयाल भाटी, मूल निवासी पुरानी गिनानी, थाना कोटगेट, जनपद बीकानेर (राजस्थान), हाल पता फ्लैट संख्या-208, बसंत कुंज, स्पोर्ट्स कॉलेज चौराहा, थाना चिलुआताल, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक दोपहिया वाहन बरामद की। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 30 जून 2026 को वादी ने थाना शाहपुर में तहरीर देकर बताया था कि उसकी दोपहिया वाहन अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है। शिकायत के आधार पर थाना शाहपुर में मुकदमा संख्या 303/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी की वाहन बरामद करने में सफलता प्राप्त की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages