<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, July 27, 2026

जन अधिकार पार्टी ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन


गोरखपुर। जन अधिकार पार्टी (उत्तर प्रदेश) के पदाधिकारियों ने सोमवार को विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सरकार से महंगाई पर नियंत्रण, किसानों, छात्रों, बेरोजगार युवाओं तथा पिछड़े वर्गों के हितों में ठोस कदम उठाने की मांग की गई।
ज्ञापन में पार्टी ने देशभर में जातीय जनगणना कराने, राष्ट्रीय संपत्तियों के निजीकरण पर रोक लगाने, पेट्रोल-डीजल पर करों में कमी कर आम जनता को राहत देने तथा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के छात्रों को भी अनुसूचित जाति की तर्ज पर छात्रवृत्ति देने की मांग उठाई।
इसके अलावा नई शिक्षा नीति का विरोध करते हुए सभी वर्गों के लिए समान और सुलभ शिक्षा व्यवस्था लागू करने, किसानों को सस्ती बिजली, उर्वरक व कीटनाशक उपलब्ध कराने, छोटे किसानों, दुकानदारों एवं व्यापारियों का कर्ज और बिजली बिल माफ करने, किसानों के गन्ना मूल्य का तत्काल भुगतान तथा बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग भी प्रमुख रूप से शामिल रही।
जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष रविन्द्र मौर्य ने कहा कि सरकार को आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र प्रभावी कदम उठाने चाहिए। ज्ञापन के माध्यम से पार्टी ने जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

No comments:

Post a Comment

Pages