<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, July 20, 2026

भाजपा सरकार ने युवाओं, श्रद्धालुओं और आम जनता के साथ किया विश्वासघात - सतनारायण पटेल


गोरखपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव, पूर्वांचल जोन प्रभारी एवं पूर्व विधायक सतनारायण पटेल ने गोरखपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के भविष्य, श्रद्धालुओं की आस्था और आम जनता की जेब पर लगातार प्रहार कर रही है। उन्होंने कहा कि देश का युवा, श्रद्धालु और आम नागरिक स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।
उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक ने लाखों प्रतिभाशाली छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। सरकार शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और भ्रष्टाचारमुक्त बनाने में पूरी तरह विफल रही है।
सतनारायण पटेल ने श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और कहा कि आस्था के नाम पर राजनीति करने वालों को इस मामले पर जवाब देना चाहिए।
उन्होंने एथेनॉल युक्त पेट्रोल से वाहन चालकों को हो रही दिक्कतों, इंजन संबंधी शिकायतों और बढ़ते आर्थिक बोझ का भी मुद्दा उठाया। उनका कहना था कि बिना पर्याप्त तैयारी और जनहित का ध्यान रखे ऐसी नीतियां लागू करना आम जनता पर अतिरिक्त बोझ डालने जैसा है।
प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के भविष्य, जनता की आस्था और आम नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी तथा जनता की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाएगी।

No comments:

Post a Comment

Pages