<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, July 31, 2026

ऑपरेशन 'साथ-साथ' से जुड़े दो टूटते परिवार, काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी साथ रहने को हुए राजी


बस्ती। महिला थाना बस्ती पुलिस ने 'ऑपरेशन साथ-साथ एवं टूटते परिवारों को जोड़ने की एक पहल' के तहत सराहनीय पहल करते हुए अलग रह रहे दो दंपतियों के पारिवारिक विवाद को काउंसलिंग के माध्यम से सुलझा दिया। प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉ. शालिनी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों पक्षों की बात धैर्यपूर्वक सुनी और आपसी मतभेदों को दूर कराने का प्रयास किया।
काउंसलिंग के दौरान पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक मनमुटाव और गलतफहमियों को समझाकर समाप्त कराया गया। पुलिस टीम की सकारात्मक पहल और समझाइश के बाद दोनों दंपति आपसी सहमति से फिर से एक साथ रहने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद उन्हें हंसी-खुशी विदा किया गया।
महिला थाना पुलिस की इस पहल को टूटते परिवारों को बचाने और पारिवारिक रिश्तों में मधुरता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Pages