<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, July 14, 2026

इंडियन प्रेस एसोसिएशन में सृष्टि दुबे प्रदेश महामंत्री (महिला प्रकोष्ठ) मनोनीत


गोरखपुर। इंडियन प्रेस एसोसिएशन ने संगठन का विस्तार करते हुए सृष्टि मेल की संपादक सृष्टि दुबे को प्रदेश महामंत्री, महिला प्रकोष्ठ पद पर मनोनीत किया है।
यह मनोनयन इंडियन प्रेस एसोसिएशन के संस्थापक राजेश कुमार श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आदर्श कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी महिला प्रकोष्ठ सौम्या गुप्ता तथा प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ पुष्पांजलि राय ने सृष्टि दुबे को मनोनयन पत्र सौंपकर नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आदर्श कुमार श्रीवास्तव ने सृष्टि दुबे को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि वह संगठन को मजबूत बनाने, महिला पत्रकारों को संगठित करने तथा संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी और पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी।
कार्यक्रम में संस्थापक राजेश कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार वर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अचल श्रीवास्तव, राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय महामंत्री के.के. श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव दिनेश मिश्रा, राष्ट्रीय सचिव अविनाश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारद्वाज सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages