<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, July 1, 2026

गांधीवादी विचारक वंशीधर दुबे की 86वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, योगदान को किया गया याद


बस्ती। प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक एवं कला प्रसार समिति के उप सभापति स्वर्गीय वंशीधर दुबे की 86वीं जयंती पर मंगलवार को उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गांधी कला भवन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाकर उसे एक वैचारिक केंद्र के रूप में स्थापित करने वाले वंशीधर दुबे के योगदान को याद करते हुए गांधी कला भवन परिसर में स्थित महात्मा गांधी एवं वंशीधर दुबे की प्रतिमा पर परिजनों और समिति के सदस्यों ने माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम के संयोजक एवं कला प्रसार समिति के सचिव हरिनरायन स्वरूप ने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय वंशीधर दुबे ने अपनी अंतिम सांस तक महात्मा गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि नियति ने उन्हें असमय हमसे छीन लिया, लेकिन उनके आदर्श, विचार और समाज के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।
इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वीरेन्द्रनाथ पाण्डेय, अमरनाथ शुक्ल, अपूर्व शुक्ल, रश्मि, पूजा चौधरी, महेश चौधरी, सूर्यकान्त तिवारी, अरविन्द तिवारी, पदमेश दूबे, अक्षय दूबे, उदय स्वरूप, रत्नेश शुक्ल, घनश्याम मिश्र, विनय दुबे, विवेक पाल, दीनदयाल तिवारी, राकेश मिश्र, शेषनाथ पाठक, पूनम, राम अवतार, गौरवमणि, लालजी, यजत शुक्ला, परमात्मा चौधरी, राजेश चौहान, अनिरुद्ध त्रिपाठी, राजकुमार चौधरी, विश्वम्भर पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages