वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) अधिनियम-2025 (वीबी-जी राम जी एक्ट-2025) के अंतर्गत सोशल ऑडिट विषय पर आयोजित दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को संपन्न हो गया। जिला ग्राम्य विकास संस्थान (डीआरडीए) परिसर में 27 व 28 जुलाई को आयोजित प्रशिक्षण में बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर के 38 ब्लॉक रिसोर्स पर्सन (बीआरपी) तथा ब्लॉक सोशल ऑडिट कोऑर्डिनेटर (बीसेक) को प्रशिक्षित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान जिला प्रशिक्षण अधिकारी विजय प्रताप यादव, उन्नाव से आए प्रशिक्षक अविनाश वाजपेयी तथा चित्रकूट के जिला सोशल ऑडिट समन्वयक विनोद कुमार कुशवाहा ने प्रतिभागियों को वीबी-जी राम जी एक्ट-2025 एवं मनरेगा के बीच के अंतर की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सोशल ऑडिट की प्रक्रिया, अधिनियम के प्रावधानों, पारदर्शिता, जवाबदेही तथा ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी और जनहितकारी क्रियान्वयन पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान ऑनलाइन परीक्षा भी आयोजित की गई, जिसमें सफल प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
समापन समारोह में निरंकार लाल श्रीवास्तव, मुकेश कुमार, बृजेंद्र, रमेश कुमार यादव, विंदेश्वरी लाल श्रीवास्तव, राजकुमार, प्रेम प्रकाश द्विवेदी, मधुबाला, कंचन वर्मा, श्रीकांत तिवारी, जोखन पाल, राधेश्याम चौधरी, दिनेश श्रीवास्तव, श्रवण कुमार दूबे, दिनेश जायसवाल, गिरजेश पांडेय, शकील अहमद सहित अन्य अधिकारी एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।
आज से शुरू होगा दूसरा चरण
जिला प्रशिक्षण अधिकारी विजय प्रताप यादव ने बताया कि बुधवार से बस्ती मंडल के अन्य 37 बीसेक एवं बीआरपी के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण का दूसरा चरण प्रारंभ होगा। उन्होंने बताया कि जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव सहित संबंधित जिलों से प्रशिक्षणार्थियों की सूची प्राप्त हो चुकी है तथा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दूसरे चरण में भी सोशल ऑडिट की गुणवत्ता बढ़ाने और उसके प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया जाएगा।

No comments:
Post a Comment