<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, July 3, 2026

यूपीटीईटी-2026: डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 के दूसरे दिन जनपद में परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से संत कबीर आचार्य राम विलास इंटर कॉलेज, मगहर स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं अभ्यर्थियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जनपद में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 कुल 07 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं शुचितापूर्ण वातावरण में संचालित हो रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages