<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, July 1, 2026

अनुराग सहित बस्ती के पांच हस्तियों को मिला फार्म एन फूड कृषि सम्मान अवार्ड-2026

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय हॉल में आयोजित फार्म एन फूड कृषि सम्मान अवार्ड-2026 समारोह में बस्ती जनपद के पांच लोगों को कृषि एवं कृषि पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में कृषि पत्रकारिता के लिए अनुराग कुमार श्रीवास्तव, बागवानी के क्षेत्र में मंगला प्रसाद मौर्य, फार्मिंग सिस्टम रिसर्च के लिए डॉ. प्रेम शंकर, एग्री टूरिज्म के लिए अरविंद कुमार सिंह तथा औद्यानिक खेती के लिए राम पूरन चौधरी शामिल रहे।

दिल्ली प्रेस के फार्म एन फूड मीडिया द्वारा आयोजित समारोह में प्रदेश के 45 प्रगतिशील किसानों, कृषि वैज्ञानिकों, कृषि पत्रकारों, कृषि विज्ञान केंद्रों और किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और एल-नीनो जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए किसानों को जल संरक्षण, सूक्ष्म सिंचाई, फसल विविधीकरण तथा मौसम आधारित कृषि तकनीकों को अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में कृषि विभाग के निदेशक डॉ. पंकज त्रिपाठी ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। दिल्ली प्रेस के एग्जीक्यूटिव पब्लिशर अनंत नाथ, सीओओ शैलेश श्रीवास्तव तथा वरिष्ठ कृषि पत्रकार बृहस्पति कुमार पांडेय ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समारोह का संचालन श्रुति जोशी ने किया, जबकि अंत में एग्रो एडिटर भानु प्रकाश राणा ने आभार व्यक्त किया। सम्मानित होने पर बस्ती जनपद के विभिन्न वर्गों के लोगों ने सभी सम्मानितों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages