<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, July 4, 2026

10 जुलाई तक दे सकते हैं आपत्ति व सुझाव, मतदेय स्थलों की प्रस्तावित सूची का आलेख्य प्रकाशन


बस्ती। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा मतदेय स्थलों का सम्भाजन कर 307-हर्रैया, 308-कप्तानगंज, 309-रुधौली, 310-बस्ती सदर तथा 311-महादेवा (अजा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले मतदेय स्थलों की प्रस्तावित सूची तैयार कर उसका आलेख्य प्रकाशन 04 जुलाई 2026 को कर दिया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रकाशित की गई प्रस्तावित सूची निःशुल्क निरीक्षण के लिए संबंधित तहसील कार्यालयों एवं जिला निर्वाचन कार्यालय, बस्ती में उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को प्रकाशित मतदेय स्थलों की सूची पर किसी प्रकार की आपत्ति अथवा सुझाव देना हो, तो वह संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय या जिला निर्वाचन कार्यालय, बस्ती में 10 जुलाई 2026 तक अपना सुझाव अथवा आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages