<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, June 5, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर सुशील अग्रहरी ने दीं शुभकामनाएं, दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यसमिति सदस्य एवं अग्रहरी समाज के महानगर महामंत्री सुशील अग्रहरी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


सुशील अग्रहरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि उनके ओजस्वी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सुरक्षा, सुशासन और विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर की पावन धरती से निकलकर देश-दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले योगी आदित्यनाथ का राष्ट्रसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है तथा गोरखपुर सहित पूरे उत्तर प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं का व्यापक विस्तार हुआ है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व के कारण प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

इस अवसर पर सुशील अग्रहरी ने भगवान श्रीराम एवं गुरु गोरक्षनाथ से प्रार्थना करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घ जीवन की कामना की तथा कहा कि उनका कुशल मार्गदर्शन प्रदेश को आगे भी विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाता रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages