<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, June 24, 2026

उद्योग एवं व्यापार को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल माहौल बनाने पर जोर


निवेश मित्र पोर्टल के 353 प्रकरणों का हुआ निस्तारण, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के निर्देश

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित उद्योग एवं व्यापार बंधु की बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनपद में उद्योग एवं व्यापार के विकास के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि विद्युत, पेयजल, जल निकासी, सुगम आवागमन, बेहतर आधारभूत संरचना तथा अतिक्रमणमुक्त माहौल उपलब्ध कराकर उद्योगों और व्यापार को बढ़ावा दिया जा सकता है, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

बैठक की समीक्षा में बताया गया कि निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित 437 प्रकरणों में से 353 का निस्तारण किया जा चुका है। 20 आवेदन निरस्त किए गए हैं, जबकि 10 मामलों में पुनर्विचार हेतु आख्या लगाई गई है। वर्तमान में 54 आवेदन विभिन्न विभागों में विचाराधीन हैं। बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) तथा वित्त पोषण सहायता योजनाओं की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

उद्यमियों और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे। मुख्य राजस्व अधिकारी ने संबंधित विभागों को व्यापारियों की समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उद्योगों की स्थापना और संचालन में आने वाली बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर कराया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि नगरीय क्षेत्रों में सड़कों के किनारे लगे वृक्षों की छंटाई तथा जर्जर विद्युत पोलों से ओवरलोडिंग हटाने के लिए शीघ्र अभियान चलाया जाएगा। बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन ने किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में उद्यमी और व्यापारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages