<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, June 24, 2026

निःशुल्क पॉपकार्न एवं दोना मेकिंग मशीन के लिए 30 जून को होगा चयन साक्षात्कार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग की निःशुल्क टूलकिट्स वितरण योजना के अंतर्गत पॉपकार्न मेकिंग मशीन एवं दोना मेकिंग मशीन प्राप्त करने के इच्छुक आवेदकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। विभाग द्वारा योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि निःशुल्क टूलकिट्स वितरण योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के चयन एवं साक्षात्कार की तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है। चयन समिति द्वारा पात्र अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि सभी आवेदक 30 जून 2026 को पूर्वाह्न 10:30 बजे कार्यालय जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, विकास भवन परिसर, बस्ती में अपने समस्त आवश्यक एवं वांछित अभिलेखों के साथ उपस्थित हों। चयन संबंधी समस्त कार्यवाही इसी दौरान संपन्न की जाएगी।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने आवेदकों से समय से उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील की है, जिससे चयन प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न कराई जा सके। योजना का उद्देश्य स्वरोजगार को बढ़ावा देना तथा ग्रामीण युवाओं एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages