<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, June 24, 2026

संभावित बाढ़-2026 की तैयारियों का जायजा लेने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण पहुंचा गोरखा रिक्रूटिंग डिपो का दल


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। संभावित बाढ़-2026 की तैयारियों एवं आपदा प्रबंधन व्यवस्था की जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से गोरखा रिक्रूटिंग डिपो (जीआरडी) के अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का भ्रमण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जनपद में बाढ़ से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों और राहत-बचाव व्यवस्थाओं का विस्तृत अवलोकन किया।

भ्रमण के दौरान आपदा विशेषज्ञ रंजीत रंजन ने प्रतिनिधिमंडल को जनपद की बाढ़ संवेदनशीलता, संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों, राहत एवं बचाव संसाधनों तथा बाढ़ पूर्व तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आपदा जोखिम न्यूनीकरण (डीआरआर) गतिविधियों, पूर्व चेतावनी तंत्र तथा सामुदायिक सहभागिता आधारित तैयारियों पर भी प्रकाश डाला।

इसके बाद गोरखा रिक्रूटिंग डिपो के अधिकारियों ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) प्रतिपाल सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की। अपर जिलाधिकारी ने जनपद में लागू इंसिडेंट रिस्पांस सिस्टम (आईआरएस) की कार्यप्रणाली, विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों, समन्वय तंत्र तथा आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था के बारे में जानकारी साझा की।

बैठक में प्रशासन एवं सुरक्षा बलों के बीच आपदा प्रबंधन संबंधी समन्वय को और मजबूत बनाने पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने कहा कि संभावित बाढ़ की स्थिति में प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभागों और सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल आवश्यक है। इस पहल से आपदा प्रबंधन की तैयारियों को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages